Today Breaking News

Aaj ka Rashifal 14 नवंबर: तुला समेत इन राशि वालों का बढ़ेगा धन का आवक, ये लोग लाल वस्तु का करें दान

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गुरु मेष राशि में, शुक्र और केतु कन्या राशि में, सूर्य और मंगल तुला राशि में, बुध और चंद्रमा वृश्चिक राशि में, शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। वृहस्पति अभी भी वक्री चल रहे हैं। शुक्र नीच के, शनि नीच के और चंद्रमा नीच के हैं। राशिफल देखते हैं-

मेष: चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचके पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान लगभग ठीक है और व्यापार आपका सही चलता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ: वृषभ राशि के जातक मौज-मस्ती भरे पलों का आनंद लेंगे।  प्रेम की शुरुआत हो सकती है। प्रेम विवाह की तरफ जा सकता है। शादी-ब्याह तय हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अद्भुत चल रहा है। बड़ा एंजाय करेंगे, जो लोग विवाहित हैं, उनका जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा मधुर संबंध बनेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मिथुन: शत्रु पर भारी पड़ेंगे और शत्रु भी मित्रवत् होने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम और प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु दान करें।

कर्क: भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। जो लोग अर्थशास्त्र के छात्र हैं। सीए के छात्र हैं, इन लोगों के लिए बहुत अच्छा समय निकलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। बस भावुकता पर नियंत्रण रखिए। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह: भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। गृह-कला भी संभव है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। किया गया पराक्रम सफलतादायक होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला: धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार  भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक: सितारों की तरह चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। जीवनसाथी से थोड़ा दूरी रहेगी। प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

मकर: आय में आशाकृत बढ़ोत्तरी, शुभ समाचार की प्राप्ति, यात्रा में लाभ, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ: व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मीन: भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। जीवनसाथी का भी भाग्योदय दिख रहा है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्राणाम करते रहें।
'