Today Breaking News

1 नवंबर 2023: आर्द्रा नक्षत्र और शिव योग का शुभ संयोग, इन 5 राशियों को आज होगा धन लाभ

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. 1 November 2023: बुधवार 1 नवंबर आर्द्रा नक्षत्र और शिव योग का शुभ संयोग बना है और इसके साथ ही करवा चौथ जैसी शुभ तिथि है। इन सभी शुभ योग में कन्‍या और तुला राशि के लोगों के जबर्दस्‍त आर्थिक लाभ के योग बने हैं। इन्‍हें बिजनस में अच्‍छा मुनाफा होगा और कहीं से रुका धन मिलने के योग हैं। आइए देखते हैं बुधवार का राशिफल विस्‍तार से।

बुधवार 1 नवंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव योग के साथ आर्द्रा नक्षत्र का शुभ संयोग बना हुआ है। इन शुभ योग के प्रभाव और भगवान गणेश के आशीर्वाद से कन्‍या और तुला राशि वालों के जीवन में खुशहाली बढ़ेगी और उन्‍हें जबर्दस्‍त आर्थिक लाभ होगा।

मेष: मेष राशि के लोगों पर आज काम का काफी बोझ रहेगा और काम की अधिकता की वजह से परिवार के लोगों को समय नहीं दे पाएंगे। किसी भी विवाद में उलझना ठीक नहीं। जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे और आपको धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। सेहत का ध्‍यान रखें और वाणी पर संयम रखें। आपके विरोधी परास्त होंगे।


वृष: वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है और आपको कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते हैं जो आपको पसंद नहीं हैं। आज धन के मामले में किसी से लेनदेन न करें और अपने काम पर ध्‍यान दें। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक व मानसिक रूप से स्‍वस्‍थ रहेंगे। परीक्षा की दिशा में की गई मेहनत का अच्‍छा फल मिलेग। आपकी विजय होगी।


मिथुन: मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके धन में वृद्धि के योग हैं और इस वजह से विरोधी आपसे ईर्ष्या करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और आपको सरकारी विभाग से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और दोस्‍तों के साथ कहीं घूमने का प्‍लान बन सकता है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी की आशंका है, सावधान रहें। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।


कर्क: कर्क राशि के लोगों के मन में आज किसी बात को लेकर उलझन रहेगी और आपका काम में मन नहीं लगेगा। व्यावसायिक योजनाओं को बल मिलेगा और आप जो कार्य करेंगे उसमें आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे और विरोधी परास्त होंगे।


सिंह: सिंह राशि के लोगों को भाग का साथ मिलेगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आज धन के निवेश के लिए अच्‍छा दिन है और आपके काम में लाभ होगा। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी और आप पाटर्नर के साथ शॉपिंग करने जाएंगे। ऑफिस में किसी की वजह से आपको तनाव मिल सकता है। रुपये पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन धीरे चलाएं।


कन्या: कन्या राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में लाभ का दिन है और आज आपका मन कुछ कर दिखाने का करेगा। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता और प्रतिष्‍ठा से आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से धन मिलेगा।


तुला: तुला राशि के लोगों का दिन आज शुभ है और आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है और आर्थिक दिशा में प्रयास जो आप कर रहे हैं उनमें आपको सकारात्‍मक फल मिलेगा। झगड़ा विवाद से बचें।


वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा। आज मां लक्ष्‍मी की कृपा से आपके धन और सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपको किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी और बिजनस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्‍यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। आज सुनी सुनाई बातों पर यकीन न करें और अपने काम पर ध्‍यान दें। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का अंत होगा और आपको रोजी रोजगार में सफलता मिलेगी।


धनु: धनु राशि के लोगों को आज हर कार्य में सावधानी रखने की जरूरत है। ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। खान-पान में संयम बरतें। आज किसी को पैसे उधार न दें और किसी के साथ धन का लेनदेन न करें।


मकर: शुक्र और केतु की युति से मकर राशि वालों के साहस और पराक्रम में अच्छी वृद्धि होगी। व्यापार को आगे बढ़ाकर अच्छी सफलता प्राप्त कर सकेंगे और समाज में आपकी एक नई छवि भी बनेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की हार होगी और हर कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। पिता की मदद से नई संपत्ति खरीदने की मनोकामना पूरी होगी। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, इस अवधि में उनकी इच्छा पूरी होगी। इस अवधि में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा निखारेंगे और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और दोनों के बीच तालमेल भी अच्छा बना रहेगा। भाई-बहनों के सहयोग से बिजनस में अच्छी गति आएगी और आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।

'