Today Breaking News

Mau to Mumbai New Train: मऊ से मुंबई तक चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, प्रयागराज समेत इन 5 शहरों को करेगी कनेक्ट

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मऊ. Mau to Mumbai New Train: भारत सरकार ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा के अनुरोध पर मऊ से मुंबई के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (Mau to Mumbai Weekly New Train) की मंजूरी दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फोन पर स्वयं यह जानकारी एके शर्मा से रविवार को साझा की। 
Mau to Mumbai Weekly New Train

शर्मा ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर भारत सरकार द्वारा मऊ से मुंबई तक एक नई साप्ताहिक रेलगाड़ी (Weekly New Train)की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री का आभार जताया है। 
नई ट्रेन के संचालन के लिए लिखा था पत्र
नगर विकास मंत्री ने रेल मंत्रालय से मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, मुंबई वाया प्रयागराज, कानपुर से नई ट्रेन के संचालन के लिए आग्रह पत्र लिखा था। मंत्री शर्मा ने बताया कि 22 नवंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए हरी झंडी दिखाएंगे। यह नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी मऊ से मुहम्मदाबाद गोहना, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, प्रयागराज होती हुई मुंबई जाएगी।
शर्मा ने कहा कि इस नई रेल गाड़ी से पूर्वांचल के विकास को और गति मिलेगी। रेल सेवा शुरू होने से यात्री सुविधा के साथ ही मऊ एवं पूर्वांचल से वस्त्र, कृषि उत्पाद, खाद्य और अन्य सामग्रियों का परिवहन भी सुगम होगा, जिससे व्यापार और उद्योग में सुधार होगा।
'