Today Breaking News

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर; स्कॉर्पियो ने आर्टिगा को मारी टक्कर, छह घायल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, सुल्तानपुर. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक बार फिर रफ्तार के कहर ने छह लोगों को घायल कर दिया। स्कॉर्पियो ने आर्टिगा कार में टक्कर मारी। इस एक्सिडेंट में छह लोगों के घायल होने की सूचना है। यह दुर्घटना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 147 किलोमीटर पर हुई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रफ्तार दुर्घटना का कारण बन रही है। हाल ही के तीन हादसों में दस लोग घायल हो चुके हैं। शुक्रवार को एक्सप्रेसवे के किमी 147 पर अर्टिगा कार को स्कार्पियो ने टक्कर मारी। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। इससे पूर्व भी रफ्तार के कारण टायर फटने से कार पलट गई थी, जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। उसी दिन रफ्तार के ही चलते बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।

जानकारी के मुताबिक, अर्टिगा कार आजमगढ़ से लखनऊ की ओर जा रही थी। वह किलोमीटर 147.500 पर जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में पहुंची थी कि पीछे से आ रही स्कार्पियो ने ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार गई। स्कॉर्पियो कार को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। अर्टिगा पर सवार मोहम्मद उबेद (25) पुत्र फिरोज अहमद निवासी महमूद गोहानापुर जिला मऊ, डॉ इरशाद अहमद (45) निवासी निजामुद्दीन पट्टी थाना सरायमीर जिला आजमगढ़, रूबी पत्नी इरशाद अहमद, नूर आलम का पुत्र अयान (4वर्ष) और दो अन्य लोग बैठे हुए थे। उन्हें चोट आई है। घायलों को ईगल एम्बुलेंस से बिरसिंहपुर अस्पताल भेजा गया। अर्टिगा कार को मोहम्मद उबेद चला रहे थे।

लखनऊ की फैमिली हुई थी घायल

यूपीडा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लखनऊ के गोमती नगर निवासी अवनीश कुमार पांडे पुत्र गिरीश चंद्र पांडे अपनी वैगन आर कार से लखनऊ से बलिया जा रहे थे। कार में अवनीश की माता धर्मावती और उनकी बेटी मौजूद थी। कार अखंडनगर थाना क्षेत्र के किलोमीटर 174.9 पर पहुंची थी, तभी उसका पिछला टायर फट गया। इस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।

अखंडनगर थाना क्षेत्र में हुई घटना

दिल्ली के वसंत विहार निवासी दीनानाथ वर्मा पुत्र अभिमन्यु वर्मा बाइक से दिल्ली से आजमगढ़ जा रहा था। बताया जा रहा है कि वो आजमगढ़ जिले के अहिरला थाना अंतर्गत मंजीतपुर का मूल निवासी है। रविवार देर शाम दीनानाथ जब पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किमी 169.400 पर अखंडनगर थानाक्षेत्र के बीच पहुंचा तो उसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। दीनानाथ बाइक से 200 मीटर दूर खून में लथपथ तड़पता रहा।

'