Today Breaking News

अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था ससुर, बहू ने प्रेमी जान संग मिलकर हत्‍या कर दी - यूपी न्यूज़

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, बुलंदशहर. बुलंदशहर में एक बहू पर अपने ससुर की हत्‍या का आरोप है। पुलिस का दावा है कि बहू ने अपने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ससुर की सिर्फ इसीलिए हत्या कर दी क्योंकि ससुर बहू और उसके प्रेमी के अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था। पुलिस ने हत्यारोपी बहू को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार कहां पर नरसेना थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर के पोखर में 15 दिसंबर को नत्थू सिंह (65) का शव बरामद हुआ था। नत्थू सिंह की चाकू और ईंट से वार कर हत्या की गई थी। स्याना के सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस के लिए ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करना चुनौती था।

पुलिस ने गांव के सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया तो एक वीडियो में 14 दिसंबर की रात को नत्थू सिंह अपनी छोटी बहू के साथ जाता दिखा। पुलिस ने मृतक की छोटी पुत्रवधू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस ने मृतक की पुत्रवधू और उसके प्रेमी जान मोहम्मद निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है।

स्याना के सीओ भास्कर मिश्रा ने आरोपियों से पूछताछ के बाद बताया नत्थू सिंह की छोटी पुत्रवधू के मुजफ्फर नगर निवासी जान मोहम्मद से अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी उसके ससुर को लग गई थी। ससुर नत्थू सिंह दोनों के अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था। इसके बाद नत्थू सिंह की छोटी पुत्रवधू ने अपने प्रेमी जान मोहम्मद के साथ मिलकर ससुर की हत्या की साजिश रची।


साजिश के तहत 14 दिसंबर 2023 की रात को नत्थू सिंह के छोटे बेटे सुभाष की पत्नी रेखा ने अपने ससुर को छोड़ बाकी परिजनों को पहले नशीली चाय पिलाई और फिर अपने ससुर को अपने साथ घर से गांव के बाहर की तरफ ले गई। वहां प्रेमी जान मोहम्मद पहले से ही छुपा बैठा था। इसके बाद दोनों ने मिलकर नत्थू सिंह की हत्या कर दी और शव को गांव के पोखर में फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का पति सुभाष फेरी लगाता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने हत्यारोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
'