Today Breaking News

ग़ाज़ीपुर में पछुआ हवा से गलन में आई तेजी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में इधर बीच कुछ दिनों से चल रही पछुआ हवा के चलते गलन में इजाफा हो गया है। ठंड भी धीरे-धीरे अपने परवान चढ़ती जा रही है। इससे सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को रही है। इनकी वजह से इनके अभिभावक भी दिक्कत में आ गये हैं। हालांकि, तीन दिन से हो धूप से थोड़ी राहत मिल रही है।
आसमान साफ रहने से धूप जल्द हो जा रही है, जिसका लोग आनंद भी ले रहे हैं। घर के ऊपर छतों पर कपड़ों व अपने परिवार के साथ धूप का आनंद लेते दिखे। वही छोटे-छोटे बच्चों भी बाहर निकल क्रिकेट का आनंद लिये। शाम होते ही गलन ने आमजनों के लिए मुसीबत बन गयी, जो सुबह तक जारी रहा। बुधवार की सुबह करीब 7 बजे से ही सूर्य देवता आमजनों पर अपनी कृपा बरसाने निकल आये थे। 

धूप निकलने के साथ ही ठंड से लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई। करीब 11 बजे के आसपास बाजार में भी खासी चहल-पहल दिखी। खेतों में भी किसान अपने फसल को देखने के लिए निकल पड़े। बीते दिनों से हो रही ठंड और गलन के कारण लोग बेहाल थे। लेकिन इधर बीच हो रही धूप लोगों को काफी राहत दे रही है। सुबह व शाम को तापमान का पारा कम नही हो रहा। 

अधिकतम तानपमान 23 डिग्री, तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर बना रहा। ठंड व गलन के बीच धूप होने से किसान राहत महसूस कर रहे हैं। क्योंकि ठंड में फसलों को पाला लगने की संभावनाएं बढ़ जाती है. इसलिए अपनी फसलों को लेकर किसान सहमे हुए हैं। अगर गलन और बढ़ जाती है, तो पाले से कई फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। दलहन (मूंग, मसूर), आलू, बैगन और टमाटर की फसल को पाला से ज्यादा खतरा होता हैै।
'