Today Breaking News

ग़ाज़ीपुर में ऐतिहासिक स्थल विजय स्तंभ का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम; गुप्त कालीन है इतिहास

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के देवकली क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक स्थल का निरीक्षण करने एसडीएम पहुंचे। एसडीएम निशांत उपाधाय ऐतिहासिक स्थल को देखने भितरी पहुंचे और समाजसेवी सनाउल्लाह शन्ने को बुलाकर पर्याप्त जानकारी ली।

बताते चलें कि समाजसेवी सनाउल्लाह शन्ने एक दशक पूर्व से इस ऐतिहासिक धरोहर के उत्थान के लिए प्रयास कर रहे हैं। उनके प्रयासों की वजह से देश के गृहमंत्री अमित शाह ने संज्ञान लिया है। समाजसेवी सनाउल्लाह शन्ने ने बताया कि लगभग दो हजार साल पूर्व वीर सम्राट स्कंदगुप्त ने उन बर्बर हुणों को परास्त किया था जिनके बर्बर आतंक से पूरी दुनिया थरथर कांपती थी। उन हूणों से बचने के लिए चीन ने चीन की दीवार का निर्माण कराया था। बाहुबली फ़िल्म भी वीर सम्राट स्कंदगुप्त पर आधारित है।
उपजिलाधिकारी लगभग 35 मिनट ऐतिहासिक धरोहर परिसर में रहे। समाजसेवी सनाउल्लाह शन्ने ने उपजिलाधिकारी ने इस ऐतिहासिक स्थल में प्रकाश, जल और साफ-सफाई की व्यवस्था करवाने का अनुरोध किया। एसडीएम निशांत उपाध्याय ने आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। मौके पर मौजूद एडीओ शैलेश कुमार ने सभी बिंदुओं को नोट कर उपज़िलाधिकारी को प्रेषित किया।
गुप्त कालीन स्वर्ण युग को करता है बयां
गाजीपुर जिले की सैदपुर तहसील मुख्यालय से लगभग आठ किलो मीटर उत्तर पूर्व में स्थित भीतरी गांव आज भी अपने गुप्त कालीन स्वर्ण युग को बयां करता है। अपने अतीत के गौरवशाली इतिहास पर इतराते मूक पाषाण आज भी यहां से गुजरने वाले पथिक को बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित करते है। भीतरी के गुप्त कालीन खंडहर अपने गौरवशाली अतीत को समेटे आज भी खड़ा है।

'