Today Breaking News

Postpaid Bill New Rule: पोस्टपेड मोबाइल का बिल नहीं भरने पर होगी जेल, नियमों में हुआ बदलाव; फटाफट यहां जानें सबकुछ

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. पोस्टपेड बिल पेमेंट में देरी करने पर आपको जेल तक हो सकती है। ये सुनकर आप भी हैरान हो गए होंगे, लेकिन ये सच है कि अब ऐसा करने पर आपको कोर्ट के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। साथ ही कोर्ट के आदेश को नहीं मानने पर जेल तक हो सकती है। इसलिए आपको आज ही सतर्क हो जाना चाहिए और पोस्टपेड बिल (Postpaid Bill New Rule) के नए नियम के बारे में भी जान लेना चाहिए।
पोस्टपेड बिल की पेमेंट नहीं करने पर टेलीकॉम कंपनियों को ये इजाजत मिल जाती है कि वह आपके खिलाफ केस दर्ज कर सकती हैं। लेकिन वह पहले ऐसा नहीं करती हैं। इससे पहले आपके कनेक्शन को डिस्कनेक्ट किया जाता है। साथ ही बिल पेमेंट करने की चेतावनी भी दी जाती है। साथ ही उसके एजेंट आपको बैक-टू-बैक कॉल्स भी करते हैं। अगर आप इन सब चीजों की अनदेखी करते हैं तो आपके लिए खिलाफ केस दर्ज किया जाता है।

इसके बाद डेब्ट कलेक्टर के पास आपका केस फॉर्वर्ड कर दिया जाता है। डेब्ट कलेक्टर आपसे बिल का भुगतान करने की गुजारिश करते हैं। साथ ही उनके पास पूरा अधिकार होता है कि वह इसे नहीं मानने पर लीगल नोटिस जारी कर सकते हैं। अगर आप लगातार ऐसा करते हैं तो आपके खिलाफ लीगल नोटिस जारी कर दिया जाता है। तय तारीख पर अगर आप कोर्ट में पेश नहीं होते हैं तो आपको डिफॉल्टर घोषित किया जा सकता है।

कोर्ट ही आपसे जॉब और कमाई से संबंधित सवाल पूछ सकता है। अगर आप फिर भी बिल नहीं भरते हैं तो मोबाइल कंपनी कोर्ट से सिविल वॉरंट ईशू करने के लिए कहती है। एक बार सिविल वारंट जारी होने के बाद पुलिस आपको गिरफ्तार कर सकती है। एक बार गिरफ्तार होने के बाद आपको तय राशि का भुगतान करना ही होगा। क्योंकि इसके बाद आपके खिलाफ दूसरा वारंट भी जारी किया जा सकता है। इससे डील करने के लिए आपको एक तय राशि का भुगतान कर देना चाहिए।

'