Today Breaking News

बलिया में एक ही गांव की दो किशोरियों लापता, अपहरण की FIR दर्ज

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, बलिया. बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र से दो किशोरियां रहस्यमय ढंग से लापता हैं। परिजनों के काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने बैरिया थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस किशोरियों की तलाश में जुटी है।
बैरिया थाने में परिजनों द्वारा दिए गए तहरीर में बताया गया है कि एक किशोरी की उम्र 15 वर्ष तथा दूसरी की उम्र 13 वर्ष है। दोनों मंगलवार से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। गांव सहित आस-पास के क्षेत्रों सहित रिश्तेदारों के यहां खोजबीन के बाद भी दोनों का कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

बैरिया थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरियों की खोजबीन की जा रही है।
'