Today Breaking News

छह माह से ससुराल में रह रहे युवक की मौत - Ghazipur News

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जफरपुर गांव के युवक की शनिवार को ससुराल कर्मदेवपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पैतृक गांव शव पहुंचते ही परिजनों के रोने- बिलखने से चीख- पुकार मच गई।

परिजनों के सुसराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छह माह से ससुराल में ही रह रहा था। जफरपुर गांव निवासी राजेश राजभर (28) की 22 जून 2022 में मौधिया क्षेत्र के कर्मदेवपुर में शादी हुई थी। विवाह के कुछ दिन पूर्व पति से अनबन होने के कारण पत्नी विवाहिता सोनी सारा सामान लेकर मायके चली गई। कई बार पंचायत हुई, बावजूद वह ससुराल नहीं लौटी। कुछ दिन बाद राजेश राजभर भी ससुराल में रहने लगा। वहां रहते- रहते उसे छह माह हो गए थे। 
ससुराल के लोग युवक का शव लेकर जैसे ही पैतृक गांव जफरपुर पहुंचे चीख- पुकार मच गई। ससुरालियों ने मृतक के परिजनों को बताया कि रात में राजेश को पेट में दर्द की शिकायत हुई थी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मृतक के परिजन आक्रोशित हो उठे और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विधिक कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि मृतक के पिता भाना राजभर की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वैसे पुलिस अपने स्तर से छानबीन में जुटी हुई है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें
'