Today Breaking News

CM योगी ने रामलला के दर्शन किए, 31 दिन में 11 राज्य के आएंगे मुख्यमंत्री

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, अयोध्या. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में सोमवार सुबह दर्शन किया। योगी राम मंदिर परिसर में VIP दर्शन और लोगों की सुरक्षा पर नए सिरे से तैयार ब्लू प्रिंट पर चर्चा की। दरअसल, त्रिपुरा, असम, राजस्थान, गोवा समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके साथ वहां की कैबिनेट रामलला के दर्शन करने के लिए अलग-अलग तारीखों में आ रहे हैं।

4 मार्च तक अयोध्या में VIP मूवमेंट बढ़ गया है। ऐसे में ट्रैफिक और सुरक्षा समीक्षा को लेकर योगी खुद अयोध्या पहुंचे हैं। योगी 3 घंटे तक अयोध्या में रहने के बाद लखनऊ आ गए।

उनके साथ स्पेशल DG प्रशांत कुमार, कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम नीतीश कुमार, एसपी राजकरण नायर, एसपी सुरक्षा पंकज पांडे मौजूद रहे। साथ में, मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा और ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी मौजूद थे।

एलएंडटी के सभाकक्ष में सीएम योगी अफसरों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा कर रहे

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये दूसरा मौका है, जब सीएम योगी अयोध्या पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विमान करीब 11.30 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। सभी अयोध्या दौरे की तरह इस बार भी सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इसके बाद राम जन्मभूमि में रामलाल के दर्शन किए। उन्होंने राम मंदिर की परिक्रमा की।

मुख्यमंत्री की ओर से तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री के ही निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ट्रस्ट से बातचीत कर इसे शुरू कराया है।

अब योगी आदित्यनाथ अफसरों के साथ राम मंदिर परिसर में एलएंडटी के सभाकक्ष बैठक की। जिसमें राम मंदिर, अयोध्या और राम लला के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर चर्चा हुई। आंकड़ों के मुताबिक, हर रोज करीब 2 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। उनकी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्थाओं को लेकर नए सिरे से ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है।

हनुमान गढ़ी में दर्शन के बाद कुछ इस तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

साथ ही, अयोध्या में 4 मार्च तक 11 राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ दर्शन करने पहुंच रहे हैं। योगी आदित्यनाथ खुद 1 फरवरी को अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं। उससे पहले 31 जनवरी को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री फिर 2 फरवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ पहुंच रहे हैं।

'