Today Breaking News

श्री राम मंदिर अयोध्या में आरती का टाइम टेबल जारी, यहां जानिए कैसे होंगे प्रभु श्रीराम के दर्शन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, अयोध्या. Shri Ram Mandir Aarti Time Table: भगवान श्रीराम को उनकी जन्मस्थली पर पहुंचाने का पावन कार्य आज पूरा हो गया। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के बाद श्रीराम भक्तों में उत्सव का माहौल है। पूरा देश आज राममय नजर आया। श्रीराम मंदिर का सबसे बड़ा कार्यक्रम आज संपन्न हो गया है, लेकिन अब सवाल है कि श्रीराम मंदिर आम लोगों के लिए कब खुलेगा और मंदिर में भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की समय क्या होगा? नीचे पढ़ें-
रामलला अपने नव्य भव्य और दिव्य महल में आज विराजे गए। अयोध्या नगरी समेत पूरा देश इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनूठा योगदान दिया। इसके साथ ही भगवान राम की पूजा अर्चना व मंदिर में दर्शन की समयसारिणी तैयार कर ली गई है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी है। चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर 23 जनवरी से आम जनता के लिए सदा के लिए खुल जाएगा।

श्रीराम भक्तों के लिए दर्शन का टाइम
ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार, श्रीराम भक्तों को राम मंदिर में दर्शन के लिए दो स्लाॅट बनाए गए हैं। पहला स्लॉट सुबह 7 बजे से साढ़े 11:30 बजे तक का है। वहीं दूसरा स्लॉट दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक है।
प्रभु श्रीराम
प्रभु श्रीराम

इसके साथ ही मंदिर में जागरण और शृंगार आरती का समय सुबह 6:30 बजे का होगा। इस आरती में शामिल होने के लिए एक दिन पहले बुकिंग करवानी होगी। इसी तरह संध्या आरती का समय शाम 7 बजे का रखा गया है। इसकी बुकिंग दर्शन के दिन ही की जा सकती है।

बतानी होगी पहचान
ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार, राम मंदिर में आरती के समय दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पास बनवाना जरूरी है। इसके लिए कैंप ऑफिस में अपनी आईडी देनी होगी।
'