Today Breaking News

गाजीपुर में प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर बद्धुपुर में रामचरितमानस पाठ का आयोजन, राममय हुआ माहौल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धुपुर स्थित राम लक्ष्मण जानकी प्राचीन मंदिर में रामचरितमानस पाठ का आयोजन चल रहा है। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा लेकर चारो तरफ जश्न का माहौल है। कोई मंदिर में पहुंच कर दीप जला रहा है तो कोई घरों में राम दीपावली मनाने की तैयारी कर रहा है।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर की भव्य सजावट की गई है। फूलों और झालरों से सजाया गया है। पुजारी ने बताया कि पुजा के बाद मंदिर 1976 में बना था। पहले गांव मे पुजारी नहीं थे तो ग्रामीण मंदिर में पूजा पाठ करते थे। उन्होंने बताया कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में अलग उत्साह है। इस उत्सव में शामिल होना हमारा सौभाग्य है। उन्होंने बताया कि रामचरितमानस पाठ के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। रात में राम दीपावली मनाई जाएगी। दीप जलाने के साथ ही मिठाई वितरित किया जाएगा।

'