Today Breaking News

श्रीराम मंदिर खुलने से आरती में शामिल होने तक, फ्लाइट से रेल के सफर की पूरी जानकारी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, अयोध्या. श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा नए मंदिर में हो चुकी है। रोजाना लाखों भक्त अयोध्या आ रहे हैं। यदि आप भी अयोध्या आने की तैयारी कर रहे हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़िए। 
इसमें अयोध्या से संबंधित हर वो जानकारी है, जो आपकी अयोध्या यात्रा को सुगम बनाने में मददगार साबित होगी। इसमें अयोध्या आने, ठहरने, यहां के दर्शनीय स्थल, उत्सव, मंदिर में आरती, दर्शन का समय और आरती में शामिल होने की पूरी जानकारी दी गई है। 
आरती में शामिल होने की व्यवस्था
आरती में शामिल होने के लिए ट्रस्ट की ओर से पास भी जारी किया जाता है। अभी भक्त श्रृंगार, भोग व संध्या आरती में शामिल हो पाते हैं। पास के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तरह की व्यवस्था है। राम जन्मभूमि पथ स्थित कैंप कार्यालय पर पास बनाया जाता है। यहां आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र देकर पास पूरी तरह से नि:शुल्क बनवाया जा सकता है।

ऑनलाइन व्यवस्था
ऑनलाइन पास बनवाने के लिए ट्रस्ट की वेबसाइट srjbtkshetra.org पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। तीनों आरती में 60-60 पास बनाए जाते हैं।
मोबाइल व इलेक्ट्रानिक सामान ले जाने पर रोक
राममंदिर में सुरक्षा कारणों से मोबाइल, पेन व इलेक्ट्रानिक सामान ले जाने पर रोक है। भक्त केवल पर्स व चश्मा लेकर जा सकते हैं।
 
मंदिर में मिलेगा ये प्रसाद
मंदिर में प्रसाद ले जाने की मनाही है। नारियल, फूल, माला या कोई अन्य वस्तुएं भक्त नहीं ले जा सकते। भक्तों को मंदिर परिसर में ही इलायची दाने का प्रसाद ट्रस्ट की ओर से दिया जाता है।
श्रीराम मंदिर खुलने का समय
-सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक

रामलला की आरती का समय
-मंगला आरती सुबह 4:30 बजे।
-श्रृंगार आरती- सुबह 6:30 बजे से 7:00 बजे।
-भोग आरती- 11:30 बजे।
-संध्या आरती- शाम 6:30 बजे
-भाेग आरती- रात 9:00 बजे।
-शयन आरती- रात 10:00 बजे।

अयोध्या पहुंचने के लिए एयर कनेक्टिविटी
शहरएयर लाइंसफ्लाइट का समयअयोध्या पहुंचने का समय
दिल्लीइंडिगो नियमितदिन में 11:55 बजेदोपहर 1:15 बजे
दिल्लीएयर इंडिया एक्ससुबह 10 बजेसुबह 11:20 बजे
मुंबईइंडिगोदोपहर 12:30 बजेदोपहर 2:45 बजे
अहमदाबादइंडिगोसुबह 9:10 बजेसुबह 11:00 बजे
चेन्नईस्पाइस जट-01 फरवरी सेदाेपहर 12:40 बजेदोपहर 3:15 बजे
बेंगलुरुएअर इंडिया एक्सप्रेससुबह 7:30 बजे बुधवारसुबह 10 बजे
बेंगलुरुएअर इंडिया एक्सप्रेससुबह 08:05 सोम व गुरुसुबह 10:35 बजे
कोलकाताएअर इंडिया एक्सप्रेसदोपहर 12:45 बजे बुधवारदोपहर 2:30 बजे।
कोलकाताएअर इंडिया एक्सप्रेसदोपहर 1:25 सोम व गुरुदोपहर 3:30 बजे
रेल कनेक्टिविटी
शहरट्रेन का नामप्रस्थानअयोध्या आगमनसप्ताह में कब
दिल्लीवंदे भारत एक्सप्रेस6:10 सुबह2:30 दोपहरसोम, मंगल, गुरु, शुक्र, शनि, रवि
दिल्लीअयोध्या एक्सप्रेस6:20 शाम7:15 सुबहरोजाना
दिल्लीकैफियत एक्सप्रेस8:25 शाम6:56 सुबहरोजाना
अमृतसरसरयू यमुना एक्सप्रेस1:05 दोपहर8:51 सुबहसोम, बुध, शनि
अहमदाबादसाबरमती एक्सप्रेस11:10 रात4:22 सुबहसोम, मंगल, गुरु, शनि
जयपुरमरुधर एक्सप्रेस1:40 दोपहर4:43 सुबहसोम, गुरु, शनि
भोपालYPR GKP एक्सप्रेस3:35 रात4:24 दोपहरशनि
इंदौरINDB PNBE एक्स.1:55 दोपहर7:45 सुबहशनि
मुंबईसाकेत एक्सप्रेस6:00 सुबह8:00 सुबहबुध, शनि
कोलकाताKOAA JATएक्सप्रेस11:45 दोपहर6:21 सुबहरोजाना
बेंगलुरुYPR GKP एक्सप्रेस11:40 रात4:24 दोपहरबुध
अयोध्या में पांच किलोमीटर के दायरे में रुकने के प्रमुख स्थान
स्थानकितने रूमकिरायामंदिर से दूरी
जैन धर्मशाला50500 से 20001.5 किमी
राम वैदेही मंदिर2001000-3000दो किमी
कनक महल501000 से 3000दो किमी
राम होटल501000 से 3000एक किमी
रामप्रस्थ होटल401000 से 3000दो किमी
रमीला कुटीर255000दो किमी
रामायणा होटल5020 हजार तकतीन किमी

इनके अलावा पांच से सात किलोमीटर की दूरी में पंचशील होटल, शान-ए-अवध, कृष्णा होटल, तारा जी रिसाॅर्ट हैं। इनका किराया एक हजार से लेकर दस हजार तक है।
'