Today Breaking News

उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों में सुनाई देगी रामधुन, म्यूजिक बॉक्स लगेंगे; अयोध्या धाम के लिए जनरथ शुरू

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूरे प्रदेश को राममय करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें सबसे बड़ी पहल परिवहन निगम करने जा रह है। प्रदेश के सभी बसों में अब रामधुन सुनाई देगा। इसके लिए सभी बसों में म्यूजिक बाक्स लगाया जाएगा। अभी तक अयोध्या रोड से जुड़ी बसों में म्यूजिक बॉक्स लगाने का फैसला किया गया था। हालांकि अब सभी बसों में इसको लगाया जाएगा। ऐसे में यूपी रोडवेज से प्रतिदिन सफर करने वाले 17 लाख लोगों को रामधुन सुनाई देगा।
उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया, "14 जनवरी को सीएम ने अयोध्या में ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उसके बाद ही सभी बसों में म्यूजिक बॉक्स लगाकर रामधुन बजाने के आदेश आ गया था। उसके बाद अधिकारियों ने इसको लेकर काम शुरू कर दिया है।"
सीएसआर फंड से लगेगा म्यूजिक बॉक्स
बताया जा रहा है कि यह म्यूजिक बॉक्स सीएसआर फंड से लगाया जाएगा। अफसर बैंक और प्राइवेट कंपनियों के प्रतिधिनियों के साथ बैठक करने में जुट गए हैं। परिवहन निगम के जीएम IT ने बताया, परिवहन मंत्री के निर्देश पर सभी बसों में म्यूजिक बॉक्स लगाया जाएगा। इसकी निगरानी डिपो स्तर से की जाएगी। म्यूजिक बॉक्स लगाने में रोडवेज का बजट खर्च नहीं होगा।
श्रीराम और सीता की कलाकृतियां बनेगी
अयोध्या रूट पर अवध बस स्टेशन होने के नाते यहां पर राम, लक्ष्मण और सीता की कलाकृतियां बनेगी। इस बस अड्डे को पूरी तहर से राममय किए जाने की योजना है। यहां तक की परिसर में रामधुन 24 घंटे बजेगा।
कैसरबाग से अयोध्या धाम के लिए एसी जनरथ शुरू
17 जनवरी से अयोध्या धाम के लिए अवध बस स्टेशन से एसी जनरथ बस सेवा शुरू की गई है। बस कैसरबाग से सुबह सात बजे रवाना होकर अवध बस स्टेशन 07:30 बजे पहुंचेगी। यहां से आठ बजे निकलकर अयोध्या धाम 11 बजे पहुंचेगी। कैसरबाग से अयोध्या धाम का किराया 245 रुपए और अवध से 225 रुपए होगा।
'