Today Breaking News

श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को टाटा-बिड़ला-अंबानी के प्लेन काशी में होंगे पार्क, अयोध्या में ड्रॉप कर बनारस में लैंड करेंगे प्लेन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या आने वाले 13 VVIP मेहमानों के चार्टेड प्लेन काशी में पार्क होंगे। इसमें TATA-बिड़ला, रिलायंस का अंबानी परिवार, अग्रवाल ग्रुप के चेयरमैन, डालमिया ग्रुप मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी का परिवार इसमें शामिल है। इनके अलावा, KP इंटरप्राइजेज, EHA एविएशन, एक इंटरनेशनल मेहमान, एयरोट्रांस एविएशन के ओनर का विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर लैंड हाेगा। बताया जा रहा है कि अयोध्या के एयरपोर्ट पर पार्किंग की पर्याप्त जगह नहीं है, इसलिए 13 विमानों को वाराणसी एयरपोर्ट भेजा जाएगा।
बनारस के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया, "ये सभी विमान मेहमानों को अयोध्या में ड्रॉप करके वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड कर जाएंगे। मेहमानों के जाने के दौरान ये सभी विमान अयोध्या स्थित महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। इसके बाद वापस लौट जाएंगे। सभी मेहमानों को पार्किंग के कंडीशन भेज दिए गए हैं"

जिन मेहमानों का विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर पार्क करेगा, उनकी लिस्ट ...

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का प्लेन सुबह साढ़े 10 बजे लैंड करेगा और वापसी शाम को 7 बजे होनी है।
  • टाटा कंपनी का प्लेन 21 को शाम साढ़े 5 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। वापसी 22 जनवरी को शाम को साढ़े 5 बजे तक हो जाएगी।
  • बिरला चेयरमैन आदित्य बिड़ला का प्लेन दिन में साढ़े 11 बजे लैंड करेगा और शाम को साढ़े 5 बजे वापसी।
  • डालमिया ग्रुप का जहाज 21 को शाम साढ़े 6 बजे लैंड करेगा। पार्किंग टाइम 22 को दोपहर डेढ़ बजे तक है।
  • सुब्रमण्यम स्वामी का फ्लाइट 21 को रात 7 बजकर 35 मिनट पर लैंड करेगी। वापसी अगले दिन शाम को 4 बजे है।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की फ्लाइट 22 को लैंड करेगी और टेक ऑफ 23 को सुबह साढ़े 4 बजे करेगी।
  • पूर्व मुखमंत्री शिवराज सिंह चौहान का चार्टेड प्लेन 21 को शाम साढ़े 6 बजे लैंड करेगी। वहीं, टेक ऑफ 22 को रात में होगा।
  • LTC एविएशन के ओनर, 21 को सुबह 11 बजे प्लेन पार्क करेगी। वहीं, 23 को सुबह 8 बजे तक अयोध्या के लिए टेकऑफ कर जाएगी।
  • इंटरनेशनल मेहमान 21 को दोपहर 2.30 बजे एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। अयोध्या के लिए टेक ऑफ 22 को 12:50 बजे करेगी।
  • KP इंटरप्राइजेज के ओनर 21 जनवरी को शाम को 5 बजे और यहां से वापसी 23 जनवरी को सुबह 9 बजे होगी।
  • एयरोट्रांस एविएशन के ओनर, 21 जनवरी को डेढ़ बजे और रिटर्निंग 22 को दोपहर 1 बजे तक होगी।
  • EHA एविएशन कंपनी का परिवार 22 जनवरी को सुबह 9 बजे वाराणसी में लैंड करेगा और अयोध्या वापसी 22 को ही दोपहर 2 बजे है।
  • अग्रवाल ग्रुप के चेयरमैन के परिवार के फ्लाइट की वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग 21 को शाम को साढ़े 5 बजे और टेकऑफ 22 को दोपहर बाद 3 बजे होगा।
'