Today Breaking News

उत्तर प्रदेश पुलिस की एक और भर्ती में पांच साल की छूट, यहां जानिए अब कितनी हुई आयु सीमा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक और पुलिस भर्ती में उम्र सीमा में छूट देने का ऐलान किया है। इस बार यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में कॉन्स्टेबल (खेल कोटा) के 546 पदों पर ये छूट देने का ऐलान किया गया है।

योगी सरकार ने बुधवार को ऐलान किया कि कुशल खिलाड़ियों की कॉन्स्टेबल पद पर सीधी भर्ती-2023 में न्यूनतम दो वर्ष और अधिकतम पांच वर्ष की छूट दी गई है। आवेदन की अंतिम तारीख 15 जनवरी कर दी गई है। नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 22 वर्ष निर्धारित की गई थी। कुशल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष परिस्थितियों में डीजीपी द्वारा आरक्षी पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा में दो वर्ष की छूट प्रदान की गई है। जिसके अनुसार न्यूनतम 16 वर्ष की आयु प्राप्त अभ्यर्थी, जिसका जन्म एक जुलाई 2007 तक हुआ हो, वह भर्ती के लिए पात्र होगा।

इससे पहले योगी सरकार ने 60 हजार पुलिस भर्ती में तीन साल की छूट दी थी। इसके बाद आयु सीमा 22 साल से बढ़कर 25 वर्ष हो गई है। वहीं, लड़कियों की 18 से 25 साल थी। इसमें तीन साल की आयु सीमा बढ़ा दी थी।

'