Today Breaking News

बनारस से नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज रद्द; 5 विमान कैंसिल, 12 विमान लेट

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. वाराणसी में आज काफी घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 10 मीटर दर्ज है। बर्फीली हवा 7 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से बह रही है। हवा में नमी 100% है। आज धूप का नामोनिशान तक नहीं है। सुबह का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। वाराणसी से सुबह 6 बजे जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आज रद्द कर दी गई है।

वाराणसी में विमान का स्टेट्स

10 विजिबिलिटी की वजह से वाराणसी से टेक ऑफ और लैंड करने वाली 5 विमान को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं, 12 विमान अपने तय समय से लेट हैं। रात में लखनऊ, बेंगलुरु और दिल्ली से आने वाली 3 और वाराणसी से टेक ऑफ करने वाली लखनऊ और दिल्ली की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई थी।

वहीं, आज वाराणसी आने वाली बेंगलुरु से आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट 3 घंटे 25 मिनट, दिल्ली से आने वाली वर्जिन एटलांटिक की फ्लाइट साढ़े 5 घंटे, मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 4 घंटे, जयपुर से आने वाली फ्लाइट सवा घंटे और कोलकाता से आने वाली फ्लाइट एक घंटे लेट है। वाराणसी में ठंडक अब सितम ढाने लगा है। लोगों के बर्दाश्त से ज्यादा ठंड से पड़ रही है। दिन में कोल्ड डे वाली कंडीशन बनी हुई है।

दिन का पारा सामान्य 7 डिग्री नीचे

वाराणसी में दिन का तापमान रोजाना सामान्य से 7 डिग्री कम और रात का पारा सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम जा रहा है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, वाराणसी में अगले 7 दिनों तक भयानक कोहरा और ठंड पड़ेगी। तापमान अभी 3-4 डिग्री और नीचे जा सकता है। मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अगले एक सप्ताह के बाद ठंड का लेवल थोड़ा कम होगा। अभी इस साल ठंड अपने पीक पर है।

ठंड की वजह से वाराणसी में आज क्लास 1 से 8 वीं तक बंद कर दिए गए हैं। सुबह 6 बजे वाराणसी से दिल्ली जाने वाली प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत को आज रद्द कर दिया गया है।

'