Today Breaking News

घने कोहरे में लिपटा उत्तर प्रदेश, पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गुरुवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में घना कोहरा रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे के साथ गलन लोगों को परेशान करती रही। इसके पहले बुधवार को हल्की धूप जरुर निकली लेकिन हवाओं की वजह से गलन लोगों को ठिठुराती रही। 
पारे में उतार-चढ़ाव और हवा की चाल ठिठुरन बढ़ा रही है। बुधवार को 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने गलन बढ़ा दी। इसके चलते धूप बेअसर रही। हालांकि तापमान में विशेष बदलाव नहीं आया। अधिकतम तापमान 17 तो न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान दो डिग्री तक बढ़ने और न्यूनतम तापमान के लुढ़कने के आसार हैं। फिलहाल गलन से राहत नहीं मिलेगी।
'