Today Breaking News

'12वीं फेल' विक्रांत मैसी ने छोड़ा TV, कंटेंट को बताया घिसा-पिटा, बोले- मेकर्स से भी लड़ाई हुई

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. विक्रांत मैसी की हर तरफ वाहवाही हो रही है। '12वीं फेल' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया है। दर्शकों के साथ-साथ बड़ी-बड़ी हस्तियां भी विक्रांत मैसी की तारीफ करते नहीं थक रहीं। विक्रांत मैसी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी, हालांकि वह हमेशा ही फिल्मों में काम करना चाहते थे। फैंस उन्हें आज भी 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' और 'बालिका वधू' के लिए आज भी याद किया जाता है। लेकिन विक्रांत मैसी ने हमेशा के लिए टीवी क्यों छोड़ दिया था, जानते हैं? एक्टर ने अब असल वजह बताई है।
बॉलीवुड में आने के बाद Vikrant Massey ने '12वीं फेल', 'छपाक', 'हसीन दिलरुबा', 'लुटेरा' और 'गिन्नी वेड्स सनी' जैसी फिल्में की हैं। इनमें उन्हें खूब पसंद किया गया। '12वीं फेल' के लिए तो विक्रांत मैसी ने हाल ही बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी जीता। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि उन्होंने शुरुआत टीवी की दुनिया से की थी।
विक्रांत मैसी ने इस कारण छोड़ा था TV
टीवी क्यों छोड़ा, विक्रांत मैसी ने 'एबीपी लाइव' को बताया, 'मेरे टेलीविजन छोड़ने का एक कारण था। मैं अब टीवी इंजॉय नहीं करता, क्योंकि वो जिस तरह का कंटेंट बना रहे हैं, मैं उसे सब्सक्राइब नहीं करता। मुझे आज भी यह बहुत रिग्रेसिव लगता है। शायद यही उनके मनोरंजन की परिभाषा है। वो महिलाओं के हक के कुछ ही हिस्से को तरजीह देते हैं। उन्हें ज्यादातर घटिया हिस्सा ही दिया जाता है।'
इसलिए OTT और फिल्में करना है पसंद
विक्रांत मैसी ने आगे कहा कि वह 'बालिका वधु' जैसे टीवी शो का हिस्सा रहे, जिसने कई महिलाओं की जिंदगी बदली। उन्हें इस शो का हिस्सा होने का गर्व है। लेकिन इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज छोड़े। कई मेकर्स के साथ लड़ाई हुई। उन्होंने फिर OTT के कंटेंट पर बात की और कहा, 'जहां तक OTT और फिल्मों की बात है, तो मैं दोनों को इंजॉय करता हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां किरदारों को काफी बारीकी से दिखाया जाता है। और फिल्मों में एक अलग एक्सपीरियंस रहता है।'
अब इन फिल्मों में नजर आएंगे विक्रांत मैसी
विक्रांत मैसी अब जल्द ही एकता कपूर की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में नजर आएंगे। इसके अलावा चर्चा है कि राजकुमार हिरानी ने अपने OTT डेब्यू शो के लिए विक्रांत मैसी को साइन किया है। इसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी।
'