Today Breaking News

BDO ने DM को दी जान से मारने की धमकी; गाली-गलौज और अभद्रता की, दर्ज हुई FIR - UP News

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को DM भानु चंद्र गोस्वामी की बैठक में एक BDO ने हंगामा कर दिया। उसने DM के नाराजगी जताने पर उनके साथ अभद्रता कर दी। DM के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उन पर हमला करने का भी प्रयास किया। बैठक में मौजूद अन्य लोगों ने आरोपी BDO को पकड़ा। इस संबंध में थाना रकाबगंज में FIR दर्ज की गई है।
अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरी खबर
शुक्रवार सुबह डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने अपने कैंप कार्यालय पर विकास कार्य की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई थी। इसमें CDO प्रतिभा सिंह और सभी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थी। इस दौरान DM भानु चंद्र गोस्वामी ने विकास खंड क्षेत्र बरौली अहीर में क्षेत्रीय जनता की समस्या और विकास कार्यों की धीमी गति पर खंड विकास अधिकारी (BDO) अनिरुद्ध सिंह चौहान से स्पष्टीकरण मांगा।
ये आगरा के DM भानु चंद्र गोस्वामी हैं, जिनसे BDO ने अभद्रता की है।
इस पर BDO अनिरुद्ध अचानक से आक्रामक हो गए। वह उत्तेजित होकर DM से अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। बैठक में उन्होंने DM को अपशब्द कहना शुरू कर दिया और देख लेने की धमकी दी। जान से मारने की धमकी दी। वहां मौजूद लोगों और CDO के समझाने पर भी BDO शांत नहीं हुए। उसने DM पर हमले का प्रयास किया। उनके साथ मारपीट करने प्रयास किया। बैठक में मौजूद लोग इस हरकत से सकते में आ गए। उन्होंने किसी तरह आरोपी को पकड़ा।
ये BDO अनिरुद्ध सिंह चौहान है, जिस पर अभद्रता करने का आरोप है।

इस मामले में सहायक विकास अधिकारी खंदौली पंकज कुमार की ओर से थाना रकाबगंज में आरोपी BDO के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत किए गए व्यवहार को लेकर तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

अब पढ़िए FIR में क्या लिखा है?

आगरा में 4 फरवरी को एक दंपती श्रीभगवान शर्मा और उमा शर्मा ने अपनी मैरिज एनिवर्सिरी नाले के पानी के बीच मनाई थी। उन्होंने सड़क न बनने के चलते नाले के गंदे पानी में खड़े होकर एक-दूसरे को जयमाला पहनाई थी। बाराती बनकर आए कॉलोनी के लोगों ने भी दंपती का साथ दिया था। 
नाले के पानी के बीच मनाई थी मैरिज एनिवर्सिरी, ढोल-नगाड़ों के साथ कॉलोनी के लोग भी हुए शामिल

इस दौरान लोगों ने तख्ती पर अपनी शिकायत भी लिखकर लाए और प्रदर्शन किया था। मामला नगला कली-रजरई रोड पर मारुति प्रवाशम का था। दंपती और लोगों के विरोध-प्रदर्शन करने का यह तरीका क्षेत्र में चर्चा विषय बना हुआ था। इस मामले में जिला प्रशासन की भी खूब किरकिरी हुई थी।

डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने इस पर तत्काल कार्रवाई की। इस पर वहां पर काम शुरू हुआ। इससे ग्रामीणों की समस्या का समाधान हुआ। सूत्रों की मानें, तो इसी मामले में डीएम ने नाराजगी जताई थी।
'