Today Breaking News

बरात में हो रहा था DJ पर डांस और दूल्हा भाग गया वापस गांव; फिर बराती बने पुलिसवाले..और

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, फतेहपुर. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बरात में DJ पर डांस करने के दौरान विवाद के कारण बात इतनी बिगड़ गई कि दूल्हा कुछ बरातियों के साथ रात में ही गांव लौट गया। कन्या पक्ष की सूचना पर पुलिस रात में ही दूल्हे को उसके गांव से वापस लाई और शादी कराई। पुलिस के सामने दुल्हन ने दूल्हे को जयमाला पहनाई।
ढकौली गांव से मंगलवार को ¨बदकी कोतवाली के फरीदपुर मोड़ पर अक्शा मैरिज लान में बरात आई थी। अगवानी के दौरान नाचने के दौरान वर और वधू पक्ष में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। बरातियों के साथ मारपीट से गुस्सा दूल्हे ने शादी से इन्कार कर दिया और कुछ बरातियों के साथ गांव लौट गया।
दुल्हन के पिता ने जोनिहां पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी। चौकी इंचार्ज आलोक तिवारी विवाह स्थल पहुंचे और दोनों पक्ष के लोगों से बात की। उसके बाद दूल्हे को गांव से रात में ही वापस लाकर सभी रस्में संपन्न कराईं। ¨बदकी कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार के मुताबिक दोनों पक्षों में समझौता कराकर विवाह संपन्न करा दिया गया।
'