Today Breaking News

गाजीपुर सदर सीट से संगीता बलवंत को भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया, समर्थकों ने जताई खुशी - Ghazipur News

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर सदर सीट से पूर्व विधायक संगीता बलवंत को भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। संगीता को टिकट मिलने के बाद समर्थकों में खुशी है। केंद्रीय नेतृत्व के फैसले पर संगीता बलवंत ने आभार जताया है।
डॉक्टर संगीता बलवंत को साल 2017 में गाजीपुर सदर सीट से बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया था। उन्होने बड़े अंतर से चुनाव जीता था। सरकार में उन्हे दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री का बनाया गया था। संगीता बलवंत उप्र महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति रह चुकी हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व उपाध्यक्ष छात्र संघ पी. जी. कॉलेज के पद पर भी रही हैं। हिंदी लेखन में विशेष रुचि और कई पुस्तकों की लेखिका डॉक्टर संगीता बलवंत को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा सूर सम्मान 2013 मिला था।

2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने डॉक्टर संगीता बलवंत को एक बार पुनः प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में डॉक्टर संगीता बलवंत सपा प्रत्याशी से बहुत कम मतों से हार गईं थी।
'