Today Breaking News

गाजीपुर में प्रतिबंधित मांस की बिक्री करते हुए तीन गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र स्थित बारा निवासी पिता पुत्र और एक अन्य व्यक्ति को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया है। वहीं 60 किलो प्रतिबंधित मांस भी बरामद हुआ है।
जानकारी अनुसार उप निरीक्षक विकास सिंह को मंगलवार की रात मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बारा गांव के मैनुद्दीन के बगीचा के पास खेत में तीन लोग गोवध कर उसके मांस के बिक्री के लिए कत्ल कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को धर दबोचा। 

उनके पास से 60 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ प्रयुक्त औजार को बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आफताब कुरैशी पुत्र स्व. हफीजुल्ला कुरैशी, आजाद कुरैशी पुत्र आफताब कुरैशी , गुड्डू कुरैशी पुत्र असलम कुरैशी ग्राम बारा थाना गहमर के रूप में हुई। कोतवाल अशोक मिश्र ने बताया कि प्रतिबंधित मांस के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज कर सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया गया है।
'