Today Breaking News

भारत देश में आदर्श आचार संहिता लागू... गाजीपुर में बच्चे के साथ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले में बच्चे के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सरजू पांडे पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। 

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक राय व पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि केंद्र की यह सरकार संविधान विरोधी सरकार है। भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र नाथ ने कहा कि सरकार ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। जनता इसका जवाब 2024 के चुनाव में देगी। आम आदमी पार्टी नेता दिनेश मौर्य ने कहा है कि केंद्र की सरकार ने आज तक जनता से किया हुआ वादा पूरा नहीं किया। सरकार पूरी तरह फेल हो गई है।

किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नागेंद्र यादव ने कहा कि पूंजीपतियों की केंद्र सरकार है। पूंजीपतियों का कर्ज माफ होता है। लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं होता, देश का प्रत्येक नागरिक हक मांगने के लिए सड़क पर खड़ा है। परन्तु उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।

'