Today Breaking News

मरना कबूल है झुकना नहीं- अफजाल अंसारी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी अफजाल अंसारी का जंगीपुर में स्वागत किया गया। प्रत्याशी बनाए जाने बाद अफजाल पहली बार जंगीपुर पहुंचे थे। सपा के कार्यकर्ताओं ने अफजाल को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपने संबोधन में अफजाल अंसारी ने भाजपा के 400 सौ पार के नारे को मुंगेरी लाल के सपने की तरह बताया। उन्होने कहा मुझपे और मेरे परिवार पर जुल्म किया गया। मेरा गलती बस इतनी है की मैं गरीबों के सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा लड़ता हूं।

यह चुनाव हम सबके लिए चुनौती है
जंगीपुर में अफजाल अंसारी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव हम सबके लिए चुनौती से कम नहीं है। इस बार सभी को संविधान बचाने के लिए लड़ना होगा। अगर हम चाहते हैं कि देश में सामाजिक और साम्प्रदायिक सद्भाव कायम रहे तो भाजपा की सरकार को हर कीमत पर हटाना होगा।
उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में मुझपे और मेरे परिवार पर लगातार जुल्म किये। परिवार पर फर्जी मुकदमें लगाए गए लेकिन मेरी गलती बस इतनी थी कि मैं गरीबों को सम्मान की रक्षा की लड़ाई लड़ने वाला व्यक्ति हूं। अफजाल अंसारी ने कहा कि बीजेपी मुझपे चाहे जितना जुल्म करे मैं गरीबों के सम्मान के बदले हर कुर्बानी देने को तैयार हूं। मुझे मरना कबूल है झुकना नहीं।
मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही भाजपा
उन्होने 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के 400 पार के नारे पर भी कटाक्ष किया। कहा भाजपा जमीनी हकीकत से कोसों दूर है। हकीकत है की भाजपा से किसान नौजवान और बेरोगजार पूरी तरह से दूर जा चुका है। इस बार भाजपा को जनका के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।
अफजाल अंसारी गाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। साल 2019 में उन्होने भाजपा के मनोज सिन्हा को चुनाव हराया था। इससे पहले साल 2004 के चुनाव में भी उन्होने गाजीपुर सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि 2009 और 2014 में भी चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों बार हार गए थे। अफजाल अंसारी साल 1985 में पहली बार विधायक बने थे। वो लगातार पांच बार विधायक भी रहे थे।
'