Today Breaking News

जौनपुर जिले में भाजपा के जिला मंत्री की दिनदहाड़े हत्या, बहाने से रोका, फिर तमंचा सटाकर मारी गोली - Purvanchal News

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, जौनपुर. जौनपुर जिले में बदमाशों ने दिनदहाड़े भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोग आनन-फानन में अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मामला सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव का है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह 10 बजे प्रमोद यादव घर से बाहर निकले थे। तभी बाइक से आए शूटर्स ने उन्हें कार्ड देने के बहाने रोक लिया। जैसे ही प्रमोद रुके उनको तमंचा सटाकर गोली मार दी। इसके बाद बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए।
2012 में प्रमोद यादव ने धनंजय सिंह की पत्नी जागृति सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसमें सपा के पारसनाथ यादव जीते थे। जबकि धनंजय की पत्नी जागृति सिंह दूसरे नंबर पर और भाजपा प्रत्याशी प्रमोद यादव तीसरे नंबर पर रहे थे। पूर्व सांसद धनंजय सिंह को बुधवार यानी कल नमामि गंगे योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर की किडनैपिंग केस में 7 साल की सजा हुई थी।
'