Today Breaking News

गाजीपुर में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर बोलेरो ने महिला को मारी टक्कर, मौत

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के मरदह स्थानीय थाना के कछुहरा नहर के पुल के पास मंगलवार सुबह तीव्र गति से आ रही बोलेरो की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला सड़क पार कर रही थी उसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने धक्का मारा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक वाहन लेकर भाग निकला।
वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर कछुहरा गांव निवासी राजवती उर्फ राजवंती यादव (64) की मौके पर मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचे तब तक अज्ञात वाहन चालक गाड़ी लेकर मऊ की तरफ भाग गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि राजवंती देवी रोज सुबह टहलने के लिए फोर लेन मार्ग के तरफ जाती थी। आज भी वह टहलने के लिए निकली थी तभी गाजीपुर की तरफ से तीव्र गति से आ रही बोलेरो ने धक्का मार दिया।
रजवंती देवी के पति की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। वह कृषि विभाग में कार्यरत थे। वही रजवंती देवी पति के मृत्यु के बाद कृषि विभाग से सेवानिवृत हो चुकी थी। रजवंती देवी के तीन लड़के हैं, जिसमें दो लड़कों की शादी हो चुकी है। एक लड़का अविवाहित है। पूरे परिवार का खर्च उनके पेंशन पर आधारित था। रजवंती देवी के लड़के ने मरदह पुलिस को अज्ञात गाड़ी के खिलाफ तहरीर दिया है।
मरदह थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
'