Today Breaking News

राष्ट्र के उत्थान और देश के विकास के लिये नरेंद्र मोदी जरूरी - कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मऊ. उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पंचायती राज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर पहुंचे। यहां मऊ लोकसभा चुनाव में चुनावी दौरा तेज हो गया है। जिसे लेकर घोसी लोकसभा क्षेत्र के सियरही बरजला व भटमिला गांव में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित किया। यहां भटमिला के पूर्व प्रधान संतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं व लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
जन चौपाल में उपस्थित लोगों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा किया। इस दौरान उपस्थित लोगों से क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी भी लिया। लोकसभा चुनाव में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने का उपस्थित लोगों से आह्वान किया। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि एनडीए गठबंधन 400 के पार रहेगा।

मोदी व योगी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा। पूर्व की सरकारों में देश व प्रदेश दंगे और कर्फ्यू को झेला है। राष्ट्र के उत्थान, देश के विकास के लिये नरेंद्र मोदी के हाथो में जनता पुनः प्रतिनिधित्व सौंपने का काम करेगी। लोकसभा में टिकट वितरण को लेकर विपक्ष पर निशाना भी साधा।
'