Today Breaking News

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मां विंध्यवासिनी देवी धाम पहुंचकर किया दर्शन पूजन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मिर्जापुर. प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एक दिवसीय दौरे गुरुवार को मिर्जापुर पहुंचे। वहीं शाम को मां विंध्यवासिनी देवी के धाम पहुंचकर दर्शन पूजन किया। जगत जननी विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। धाम में भ्रमण कर विन्ध्य कॉरिडोर का निरीक्षण कर प्रगति के बारे जानकारी लिया।

मां विंध्यवासिनी देवी के धाम पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत करती डीएम प्रियंका निरंजन।

स्वतंत्र देव सिंह कहा कि प्रधानमंत्री के लिए देश का युवा, महिला, किसान, गरीब पहली प्राथमिकता हैं। उन्हें केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जिनके पास गैस का कनेक्शन नहीं था ऐसे करोड़ों लोगों को गैस का कनेक्शन प्रदान करने के साथ ही करोड़ों लोगों का बिजली का कनेक्शन भी निःशुल्क प्रदान किया गया।

कहा कि प्रदेश सरकार बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई और शादी तक बेटियों के लिए कई कार्य कर रही हैं। कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास से तेल, बाती, घी बेंचने वाले से लेकर तमाम लोगों का आर्थिक विकास होता है। रेल व सड़क कनेक्टिविटी बढ़ने से यातायात सुगम हुआ है। इससे समय की बचत हुई है। कहा कि विकास के बाद अगली लड़ाई ज्ञान की है। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने चुनरी भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान हेमंत तिवारी, विवेक बरनवाल एवं उपजिलाधिकारी सदर आसाराम वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

'