Today Breaking News

मार्कण्डेय महादेव पहुंचे केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय, BJP से टिकट मिलने पर किया दर्शन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव धाम मे केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पाण्डेय ने जलाभिषेक किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय को चंदौली लोकसभा से तीसरी बार लगातार भारतीय जनता पार्टी से टिकट दिया गया।
टिकट मिलने के बाद मार्कण्डेय महादेव का किया दर्शन
टिकट मिलने के बाद पहली बार बृहस्पतिवार को पहुंचे केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मार्कण्डेय महादेव धाम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक एवं बाबा की आरती किया। डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने अपनी जीत के लिए बाबा से आशीर्वाद की कामना की और कहा कि इस कार्यकाल में मेरा एक सपना अधूरा रह गया। वह बाबा मारकण्डेय महादेव का भव्य कॉरिडोर बनवाना।
वही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाबा के आशीर्वाद के साथ चंदौली लोकसभा क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद भी मुझे तीसरी बार मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम प्रधानमंत्री के विकास कार्यों के एवं उनके जनकल्याणकारी योजनाओं के बदौलत जनता के बीच जाएंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि चंदौली लोकसभा के जनता का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होगा। केंद्रीय मंत्री के टिकट मिलने के बाद प्रथम आगमन पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे समर्थकों ने ढोल बाजे से उनका स्वागत किया।
'