Today Breaking News

किशोर के गुप्तांग में पेन डाली, इसके बाद कुकर्म किया; डॉक्टर ने सर्जरी कर निकाली पेन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा में दरिंदगी का एक मामला सामने आया है। यहाँ गांव की रंजिश में एक मंद बुद्धि बच्चे के साथ कुकर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में पेन डाल दिया। बच्चा दर्द से कराहता रहा। जब उसकी तबियत बिगड़ी तो उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किया तो पता चला कि बच्चे के पेट में पेन है। सर्जरी के बाद पेन को बाहर निकाला गया। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना आगरा जिले के थाना ताजगंज क्षेत्र के तोरा चौकी के एक गांव की है। पिता की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार उनका 16 साल का बेटा है। वो मानसिक रूप से कमजोर हैं। उनकी परिवार के गांव के ही एक परिवार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 5 फरवरी को बेटा शाम को खेलने गया था।
मगर, कुछ देर बाद वो वापस आया तो वो बहुत घबराया हुआ था। वो बहुत बेचैन था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। पूछने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। कुछ दिन बाद बेटा बीमार हो गया। दर्द से कराहने लगा। पहले तो उसका गांव में ही इलाज कराया।

मगर, उसको कोई फायदा नहीं हुआ। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तो उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बेटे का अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि उसके पेट में कोई वस्तु है।
इसके बाद डॉक्टर ने उसका आपरेशन की बात कही। बेटे को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया। सर्जरी कर उसके पेट से एक पेन निकला। इसके बाद बेटे ने उन्हें पूरी बात बताई। उसने बताया कि उसके साथ गंदी हरकत भी की गई। उसने हरकत करने वालों के नाम भी बताए।
किशोर के पेट से ये पेन निकाला गया है।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कुकर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, पीड़ित पिता का कहना है कि आरोपी पहले भी उन पर हमला कर चुके हैं। जमीन का केस वापस लेने के लिए दबाव बनाते हैं।
'