Today Breaking News

अरे! गेट पर ताला नहीं लगाया किराएदार तो मकान मालकिन ने कान काटा और खा गई

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आगरा. आगरा में एक महिला ने अपने पड़ोसी का कान काट लिया। कान से काटे टुकड़े को वह निगल गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगला पदी के देवी नगर में रविंद्र यादव के मकान में कई परिवार किराए पर रहते हैं। घर में रहने वाले एक परिवार के बच्चे का पेपर था। किराएदार रामवीर अपने ई रिक्शा से बच्चे को छोड़ने के लिए गया। उसने बाहर के गेट का ताला खोला और सुबह छह बजे बच्चे को पेपर दिलवाने के लिए चला गया। गेट पर ताला नहीं लगाया।

ताला नहीं लगाने पर शुरू किया झगड़ा

आरोप है कि मकान में किराए पर ही रहने वाले संजीव और उसकी पत्नी राखी ने गेट का ताला खुला छोड़ने पर झगड़ा शुरू कर दिया। गालियां देने लगे। आरोप है कि गाली गलौज के बाद संजीव ने रामवीर बघेल के हाथ पकड़ लिए और उनकी पत्नी ने कान काट लिया। कान का कुछ हिस्सा अलग हो गया। बीच-बचाव करने मकान में रह रहे अन्य किराएदार भी आ गए।

गटक लिया कान का कटा हुआ हिस्सा

लोगों ने कान के हिस्से को देने के लिए कहा। जिससे उसकी सर्जरी कराई जा सके। आरोप है कि राखी ने कान का कटा हुआ हिस्सा निगल लिया। इस मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। 

'