Today Breaking News

एक समुदाय के लोगों में मारपीट, कई घायल; जानिए क्यों हुआ था विवाद

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, सहारनपुर. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुराने विवाद को लेकर एक समुदाय के लोगों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक नौबत आ गई। मारपीट में एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला थाना देहात कोतवाली के गांव शेखपुरा कदीम का है।
थाना देहात कोतवाली के गांव शेखपुरा कदीम दिन निकलते ही एक ही समुदाय के दो पक्षों में लाठी डंडे और हथियार चल गए। हमले में एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए हैं। घायल मुख्तियार अहमद ने बताया कि रमजान मा चल रहा है। वह सुबह को अपने परिवार के सदस्य के साथ मस्जिद से नमाज करके वापस लौट रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे उनके परिवार के कई लोग घायल हो गए हैं।

पीड़ित पक्ष के परिवार के लोगों को जब हमले का पता लगा तो घर से महिलाएं भी घटनास्थल पर पहुंच गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने महिलाओं पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह भी घायल हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा आदर्श करने की प्रक्रिया चल रही है।

पीड़ित शाह आलम का कहना है कि 2010 में बच्चों के विवाद में दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हुई थी। जिसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। पीड़ित पक्ष के अनुसार 27 मार्च को कोर्ट द्वारा फैसला सुनाया जाना है। आप है कि दूसरा पक्ष फैसला करने का दबाव बना रहा है।
न्यायालय में चल रहे मामले में इकराम अकेला गवाह है। इकराम का कहना है 2010 में जो लड़ाई हुई थी। उसमें तीन गांव की मौत हो चुकी है। आप है कि दूसरा पक्ष उसे भी जान से मारने की धमकी दे रहा है।(संवाद सूत्र)
'