Today Breaking News

गाजीपुर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन; जानें क्यों

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को ओलावृष्टि पीड़ित किसानों के पक्ष मे जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित एक पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 24 घंटे के अंदर किसानों को मुआवजा दिया जाए।

स दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस द्वारा मांग की गई है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी द्वारा ओलावृष्टि की मार झेल रहे किसानों को 24 घंटे में मुआवजा देने की घोषणा की। इसके बाद कोई सरकारी मदद पीड़ित किसानों को नहीं मिली है, जिसके लिए आज कांग्रेस पार्टी जिला मुख्यालय पर किसानों के हित में धरना प्रदर्शन कर रही है।
उन्होंने कहा कि पीड़ित किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि घोषणाएं महज जुमला बन कर रह जा रही हैं, जल्द ही पीड़ित किसानों को मुआवजा मिले अन्यथा कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन करने पर विवश होगी।
'