Today Breaking News

प्रेमी के साथ बिस्तर में थी बीवी, अचानक घर आया पति...सीन देख उड़ गए होश; फिर जो हुआ...

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम,  आगरा. यूपी के आगरा में शाहगंज, केदार नगर के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी शादी को बारह वर्ष हो चुके हैं। दोनों के कोई संतान नहीं है। पत्नी का काफी समय से अर्जुन नगर के रहने वाले श्रीकरन सिंह से प्रेम संबंध हैं। 
एक रात वो बाहर गए हुए थे। देर रात एक बजे वापस आने पर पत्नी और प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीट दिया। पुलिस पत्नी, प्रेमी और ससुरालीजन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
रकाबगंज क्षेत्र की महिला से नजदीकी बनाने पर पति ने युवक को घर आने से रोक दिया। गुसाए युवक ने पहले महिला को ब्लैकमेल किया। न मानने पर उसके अश्लील फोटो प्रसारित कर दिए। पुलिस ने वसूली समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
रकाबगंज क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया कि उसके घर की बिजली खराब होने पर औलिया रोड का रहने वाला धर्मा घर आया था। उसने बिजली सही करने के बहाने घर आना शुरू कर नजदीकी बढ़ाई। पति ने उसे घर आने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपित फोटो प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। विरोध करने पर फोटो प्रसारित कर बदनाम कर दिया।
'