Today Breaking News

पति ने सामूहिक विवाह में दोबारा की पत्नी से शादी, मतभेद होने पर पर हुआ खुलासा, अब होगी कार्रवाई

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, जौनपुर. जौनपुर जिले में सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया। सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़े पर अधिकांश अफसरों पर गाज गिरी थी। ऐसा ही एक मामला जौनपुर के जफराबाद थाने में सामने आया है। यहां पति और पत्नी के बीच मतभेद होने पर ये बात सामने आई है।
पति का आरोप है कि 2016 में उसकी शादी हुई थी। इसके बाद 2018 में सामूहिक विवाह में भी उसकी शादी कराई गई। इस बात का जब समाज कल्याण अधिकारी को पता चला तब उन्होंने ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर ऐसा होता हैं तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

जौनपुर के जफराबाद क्षेत्र के दुल्हेपुर गांव निवासी शिवपूजन गौतम की पुत्री पिंका देवी की शादी 2016 में कोतवालपुर गांव निवासी श्याम नारायण गौत्तम पुत्र दूधनाथ गौतम के साथ हुई थी।
पिंका के पिता शिवपूजन ने बताया कि श्याम नारायण उसकी बेटी पिंका के साथ अक्सर मारपीट करता है। शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता है। बेटी अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। वहीं श्याम नारायण का आरोप है कि ससुराल वाले जबरदस्ती उसकी पति को मायके ले गए हैं। उसने बताया कि साल 2016 में धूमधाम के साथ उसकी शादी हुई थी। इसी दौरान उसने बताया की साल 2018 में सामूहिक विवाह में भी उसकी शादी कराई गई थी। ब्लॉक स्तर पर कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा उसका विवाह कराया गया था।
जफराबाद थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को रविवार को थाने पर बुलवाया गया है। जिससे दोनों पक्षों की बात की जानकारी हो सके। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने कि ऐसा मामला उनकी संज्ञान में नहीं है। वो मामले की डिटेल लेकर जांच कराएंगे। अगर ऐसा होता है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
'