Today Breaking News

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी पर चढ़ा होली का रंग, मौका देखकर किया रोमांस

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. होली आने वाली है और उससे पहले रंगों का खुमार भोजपुरी इंडस्ट्री पर चढ़ने लगा है। भोजपुरी एक्टर्स एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं जो त्योहार का मजा और भी दोगुना कर देंगे। होली के मौके पर इन गानों पर थिरक सकेंगे। इसी लिस्ट में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का होली गाना 'डाले के बा' सुनाते हैं। दोनों इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में से हैं और जब साथ में आ जाएं तो उस गाने को वायरल होने से कोई रोक नहीं सकता।
भोजपुरी गाने सुनने के शौकीन हैं तो होली की प्लेलिस्ट में इस गाने को अभी से शामिल कर लें। खेसारी और काजल जमकर रंग खेलते दिखते हैं। दोनों ने रंगों के साथ जमकर मस्ती की। बैकग्राउंड में अन्य लोग खड़े हैं जो उनके साथ डांस करते हैं। आसमानी रंग की साड़ी पहने काजल के गालों पर रंग लगा हुआ है। खेसारी उनके साथ प्यार जताते हैं तो कभी डांस करते हैं।
गाने को खेसारी के साथ खुशबू तिवारी ने गाया है। लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा का है। वीडियो को आशीष सत्यार्थी ने डायरेक्ट किया है। यह गाना यूट्यूब के अन्नपूर्णा फिल्म्स चैनल पर रिलीज किया गया है और अभी यह 78वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसे कुल 39 लाख व्यूज मिल चुके हैं।
लंबे समय बाद खेसारी और काजल को साथ में देखकर फैन्स बहुत खुश हैं। एक यूजर ने कहा, जल्दी ट्रेंडिंग में लाओ यार। एक ने कमेंट किया, होली पर बहुत ही अच्छा गाना है।
'