Today Breaking News

रंग की जगह सगे भाइयों ने खेली खून की होली...DJ बजाने को लेकर हुआ था विवाद

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, प्रयागराज. होली पर साउंड बजाने को लेकर दो सगे भाइयों व उनके परिवार में मारपीट हो गई। लाठी चलने के खूनी होली में गंभीर चोट लगने से एक महिला की मौत हो गई। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने आरोपित जेठ, जेठानी को गिरफ्तार किया है। उसके बेटे की तलाश की जा रही है।
प्रयागराज के गोविंदपुर निवासी लक्ष्मीकांत व शिव कैलाश सगे भाई हैं। दोनों मजदूरी करते हैं। वर्ष भर पूर्व शिव कैलाश का साला लक्ष्मीकांत को एक ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए ले गया था। वहां काम करने की मजदूरी न मिलने से दोनों भाइयों में मनमुटाव चल रहा था।

होली को लेकर सोमवार को डीजे पर गीत बज रहे थे। लक्ष्मीकांत ने भतीजे दीपक से साउंड की आवाज कम करने को कहा तो विवाद होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्ष से मारपीट होने लगे। लाठी, चैला, ईंट की गंभीर चोट लगने से लक्ष्मीकांत व उनकी पत्नी 42 वर्षीय कलावती घायल हो गई।

गंभीर रूप से घायल कलावती को लालगंज ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर स्वजन में मातम छा गया। महिला के दो बेटे आठ वर्षीय आयुष व छह वर्षीय शिवम हैं।

सीओ राम सूरत सोनकर ने बताया कि कलावती के पति की तहरीर पर जेठ शिव कैलाश, जेठानी संगीता व भतीजे दीपक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दंपती को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया। आरोपित पुत्र दीपक की तलाश की जा रही है।
'