Today Breaking News

लखनऊ से पटना वाया अयोध्या धाम मात्र 8:40 घंटे में, वंदे भारत एक्सप्रेस का 12 मार्च को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. अयोध्या होकर उत्तर प्रदेश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस 12 मार्च से दौड़ने लगेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग से लखनऊ-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन 552 किलोमीटर की दूरी 8:40 घंटे में पूरी करेगी।
ट्रेन का पटना से लखनऊ तक ट्रायल शुक्रवार को होगा। रेलवे ने जो टाइम टेबल तैयार किया है उसके तहत पटना से वंदे भारत एक्सप्रेस के छूटने का संभावित समय सुबह 6:05 बजे होगा। यह ट्रेन 6:16 बजे दानापुर, 6:43 बजे आरा, 7:23 बजे बक्सर, 8:40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 9:30 बजे वाराणसी, दोपहर 12:25 बजे अयोध्या होकर दोपहर 2:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
इसी तरह लखनऊ से वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 3:20 बजे छूटेगी। यह ट्रेन अयोध्या शाम 5:20 बजे, वाराणसी रात 8:15 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन 8:50 बजे, बक्सर 9:54 बजे, आरा 10:35 बजे, दानापुर 11:07 बजे और पटना रात 11:45 बजे पहुंचेगी। इसका किराया ट्रायल के बाद तय होगा।
'