Today Breaking News

मुख्तार का शव अंतिम दर्शन को रखा गया, देर रात 1 बजकर 15 मिनट पर पहुंचा शव, पुलिस का कड़ा पहरा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. मुख्तार अंसारी का शव उनके पैतृक आवास मुहम्मदाबाद के फाटक लाया गया। उनके घर पर समर्थकों की भीड़ लगी है। मुख्तार के परिवार, करीबी रिश्तेदार, चाहने वालों के अलावा समाजवादी पार्टी के कई नेता मुख्तार के आवास 'फाटक' पहुंचे हैं।
शव वाहन घर पहुंचने पर सबसे पहले मुख्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी शव वाहन के पास पहुंचे। मुख्तार का शव शनिवार को सुबह 10 बजे सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। भीड़ को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बैरिकेटिंग कर मीडियो को 300 मीटर दूर रोक दिया गया है। घर पर सिगबतुल्लाह अंसारी, अफजाल अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोग हैं।

बता दें की 18 साल 5 महीने बाद शुक्रवार आधी रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर माफिया मुख्तार अंसारी (63) ताबूत में अपने घर मुहम्मदाबाद पहुंचा। लोग घर के बाहर कई घंटे से खड़े होकर शव का इंतजार कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक, शनिवार की सुबह दस बजे जनाजे की नमाज पढ़ी जाएगी, फिर कालीबाग स्थित कब्रिस्तान में मुख्तार को सुपुर्दे खाक किया जाएगा। शुक्रवार रात को ही मगफिरत की दुआ की और खिराजे अकीदत पेश की।
बांदा मेडिकल कॉलेज से एंबुलेंस से उसके शव को शुक्रवार को अपराह्न बाद करीब 4:43 बजे गाजीपुर के लिए रवाना किया गया था। सुरक्षा के कड़े इंतजाम और एंबुलेंस सहित 21 गाड़ियों के साथ बांदा से गाजीपुर की दूरी करीब 8.32 घंटे में तय हुई। मुख्तार अंसारी की मौत बृहस्पतिवार की रात बांदा मेडिकल कॉलेज में हार्टअटैक से हुई थी। 
शुक्रवार को पोस्टमार्टम हुआ, फिर शव परिजनों के सुपुर्द करके करीब 4.43 बजे एंबुलेंस से गाजीपुर के लिए भेजा गया था। शव वाहन बांदा से फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज और भदोही होते हुए रात करीब 10.32 बजे वाराणसी पहुंचा, फिर गाजीपुर रवाना हो गया। मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी और बड़ी बहू निकहत अंसारी बबांदा में मुख्तार की लाश देर से मिल सकी, इसलिए रात में सुपुर्दे खाक किया जाना संभव नहीं है। शनिवार की सुबह जनाजे की नमाज अदा की जाएगी, फिर कालीबाग कब्रिस्तान में मुख्तार को सुपुर्दे खाक किया जाएगा। मुख्तार के चाहने वालों से मगफिरत की दुआ करने की अपील है।- सिबगतुल्लाह अंसारी, मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और पूर्व विधायक

परिवार के लोगों से बात हुई है। शनिवार को मुख्तार का शव दफनाया जाएगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू है। आचार संहिता भी प्रभावी है। लिहाजा, ज्यादा भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। ओमवीर सिंह, एसपी गाजीपुर
'