Today Breaking News

होली पर घर आया रेप का आरोपी, पुलिस ने दबोचा; शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, कानपुर. कानपुर की चकेरी पुलिस ने होली पर घर आए एक रेप के आरोपी को नौबस्ता से अरेस्ट कर लिया। रेप की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस सर्विलांस की मदद से उसकी तलाश में जुटी थी। होली पर घर आते ही चकेरी पुलिस ने उसे दबोच लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
चकेरी थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि चकेरी में एक युवती ने नौबस्ता दीन दयालपुरम निवासी अमन श्रीवास्तव के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से शातिर अमन घर छोड़कर फरार हो गया था, चकेरी पुलिस उसकी तलाश में लगी थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इधर सर्विलांस टीम को रविवार को होली पर आरोपी अमन की लोकेशन घर पर मिली। पुलिस ने जाल बिछाकर घर से बाहर निकलते ही अमन को अरेस्ट कर लिया। उसे उम्मीद नहीं थी कि घर पहुंचते ही पुलिस उसे अरेस्ट कर लेगी।

चकेरी एसओ ने बताया कि चकेरी निवासी युवती ने आरोपी के खिलाफ रेप समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शातिर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद धोखा देकर बात करना भी बंद कर दिया था। इसके चलते युवती ने अमन के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
'