Today Breaking News

सुभासपा महिला मंच की प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर की घर में घुसकर हत्या, कोतवाल हटाए गए

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, संतकबीरनगर. सुभासपा महिला मंच की प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर की रविवार की शाम खलीलाबाद के डीघा स्थित उनके आवास में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। देर शाम कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। पुलिस के शव उठाने की कोशिश पर आक्रोश भड़क उठा। ग्रामीणों और समर्थकों की पुलिस से झड़प भी हुई। देर रात आश्वासन पर लोग माने और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। उधर, कोतवाल को आईजी कार्यालय बस्ती से संबद्ध कर दिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच एएसपी बस्ती करेंगे। आईजी आरके भारद्वाज ने अन्य पुलिसकर्मियों की भी भूमिका की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही भूमि विवाद की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।
खलीलाबाद कोतवाली स्थित डीघा मोहल्ला निवासी अच्छेलाल की पत्नी नंदिनी राजभर (30) सुभासपा महिला मंच की प्रदेश महासचिव थीं। रविवार को वह घर पर अकेली थीं। उनकी सास आरती खेत में काम करने गई थीं। पति अच्छे लाल मजदूरी करने गए थे। दोपहर बाद 330 बजे सास खेत से घर लौटीं तो देखा जमीन पर नंदिनी का खून में सना शव पड़ा था। नंदिनी के गले व जबड़े पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। कार्रवाई की मांग पर ग्रामीणों ने देर रात तक प्रदर्शन किया। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से नंदिनी के परिजनों की बातचीत हुई।
सुभासपा महिला मंच की प्रदेश महासचिव की खलीलाबाद के डीघा स्थित उनके आवास में धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। रविवार की शाम हुई इस घटना में उनके गले और जबड़े के पास वार किया गया है। हत्या की सूचना पर घर के आसपास काफी भीड़ जुट गई। मौके पर कोतवाली पुलिस व अधिकारी पहुंच कर जांच कर रहे हैं। मामले में अभी मुकदमा नहीं दर्ज है। नंदनी के पति अच्छेलाल ने भूमि विवाद में हत्या होने का आरोप लगाया है। वहीं ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर मौके पर धरना शुरू कर दिया है।
कोतवाली खलीलाबाद के हाइवे स्थित डीघा मोहल्ला निवासी सुभासपा महिला मंच की प्रदेश सचिव नंदिनी राजभर (30) का शव उनके घर में पड़ा पाया गया। नंदिनी की सास आरती राजभर खेत में काम करने गई थी। पति अच्छे लाल मजदूरी करने गया था। लगभग साढ़े तीन बजे के बाद सास घर लौटी बहू को घर में खोजने गई तो वह जमीन पर मृत पड़ी थी। साथ ही खून बह रहा था। इस दृश्य को देखकर वह शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। शव के गले व जबड़े के पास धारदार हथियार से हमले के निशान हैं। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी बृजेश पटेल ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर एएसपी शशि शेखर सिंह पहुंच कर लोगों से जानकारी कर रहे हैं।
नंदिनी राजभर की हत्या को भूमि विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। 29 फरवरी को उनके ससुर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। एक मार्च को नंदिनी ने डीघा के लोगों के साथ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कुछ लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया था। वह इस मामले में कार्रवाई के लिए पैरवी कर रही थीं। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दो बाहर थी। उसके गिरफ्तारी की मांग हो रही थी। नंदनी के पति अच्छेलाल ने भूमि विवाद में हत्या होने का आरोप लगाया है।
नंदिनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के लिए पुलिस कब्जे में नहीं ले पाई। मौके पर डीएम, एसपी, सांसद में ग्रामीणों को समझाने में लगे रहे। लेकिन नंदिनी के समर्थक लोग मोर्चाबंदी कर बिना गिरफ्तारी के शव नहीं देने पर अड़े हैं।
आईजी रेंज आरके भारद्वाज ने कहा कि मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। परिजनों से वार्ता हो गई है। तहरीर लिखी जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। 
'