Today Breaking News

पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, 15 वर्ष पहले हुई थी शादी, जानें मामला

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मऊ. मऊ जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की 15 साल पूर्व बहराइच में शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि वह अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह बीते 5 सालों से अपने मायके में रह रही है। पीड़िता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार को उसका पति बहराइच से उसके मायके पहुंचा। उसने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। यहां उसके बचाव में आये मायके वालों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस वारदात के बाद उसका पति घर से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश में जुटी है।
रामपुर थाना क्षेत्र के उतराई निवासी महिला शहनाजी खातून पुत्री मुहम्मद हसीन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी शादी 15 साल पूर्व मुजफ्फर खान पुत्र खलील निवासी विश्रामपुर थाना मोतीपुर बहराइच के साथ हुई थी। उसका पति ससुराल में अक्सर दहेज के लिए उसके साथ मारपीट किया करता था। पति द्वारा उसे हर समय शादी में कम दहेज़ लाने का ताना दिया जाता रहा। रोज-रोज के लड़ाई झगडे एंव प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने मायके चली आई। बीते 5 सालों से वह अपने मायका में ही रह रही है।
थाना प्रभारी रामपुर जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि एक महिला अपने पति के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
'