Today Breaking News

गाजीपुर में लोकसभा चुनाव प्रचार में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता करेंगे अफजाल अंसारी का समर्थन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. आम आदमी पार्टी के ने इंडिया गठबंधन को समर्थन देने के क्रम में सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के लिए चुनाव प्रचार करने का फैसला किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक राय ने यह जानकारी मीडिया से साझा की। आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक राय ने पार्टी के निर्णय पर चलते हुए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अफजाल अंसारी को अपनी पार्टी से समर्थन देने के मसले पर निजी तौर पर मुलाकात भी की। इसके बाद राय ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विवेक राय ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र को जुमला पत्र करार दिया। विवेक राय ने आगे कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र से महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की एमएसपी गायब है। भाजपा की पिछली घोषणाएं जमीन पर आज तक नहीं आ पाई। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में संकल्प पत्र में वादा किया था। 20 करोड़ नौकरियां, काला धन, 15 लाख रुपये, किसानों की आय दोगुनी, सभी को पक्का मकान का बीजेपी ने वादा किया था। उन्होंने कहा कि बीजेपी के 10 साल के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है। 400 का सिलेंडर 1200 का हो गया। आटा, दाल, दूध, तेल, पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। उद्योगपतियों को लूट की छूट है। आम आदमी बेहाल है।

बता दें कि अपने भाई मुख्तार अंसारी के देहांत के बाद अफजाल अंसारी फिलहाल जनसंपर्क नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह 21 अप्रैल के बाद फिर अपना जनसंपर्क शुरू करेंगे। विवेक राय के अनुसार अफजाल अंसारी के जनसंपर्क अभियान में आम आदमी पार्टी की सहभागिता भी रहेगी।
'