Today Breaking News

बनारस के अस्सी घाट पर ऐश्वर्या राय ने की कथक नृत्य की प्रस्तुति, नृत्य देख दर्शक हुए मनमोहित

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. बनारस के अस्सी घाट स्थित सुबह-ए-बनारस मंच पर कलाकारों ने कथक नृत्य की प्रस्तुति की। कलाकारों ने लोगों को अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला प्रशासन की अभिनव पहल पर घाट संध्या कार्यक्रम मंच पर बनारस की युवा कलाकार ऐश्वर्या राय ने उत्तर भारत का प्रसिद्ध कत्थक नृत्य की प्रस्तुति की। साथ ही मां गंगा के पावन तट उपस्थित दर्शकों के हृदय को जीतने का एक अद्भुत प्रयास किया। कलाकार ने कार्यक्रम का शुभारंभ शिव तांडव स्तुति, पारंपरिक कथक तीन ताल, कवित परन एवं समापन कृष्ण भजन से किया।
कलाकार को प्रमाण पत्र डॉ. प्रेम नारायण सिंह ने प्रदान किया। प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ ही उनकी समर्पित संगीत साधना की सराहना की गई। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन श्याम कुमार केशरी ने किया। घाट संध्या कार्यक्रम का संयोजन सुबह-ए-बनारस के सचिव एवं संस्थापक डॉ. रत्नेश वर्मा ने किया। साथ ही कार्यक्रम का सफल संचालन सीमा केशरी ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में दर्शक गण उपस्थित रही।
'