Today Breaking News

गाजीपुर के आशुतोष सिंह का भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ चयन, जिले का मान बढ़ाया

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के जमानियां (Zamania News) क्षेत्र के मेदिनीपुर गांव के निवासी 23 वर्षीय आशुतोष सिंह का भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता पाई है। इससे परिजनों के साथ रही गांव में भी खुशी है। उनके चयन की जानकारी उनके ईमेल पर भारतीय नौसेना के द्वारा मिली, आगामी जून महीनें में उन्हें भारतीय नौसेना प्रशिक्षण अकादमी में अपने सैन्य जीवन का सफर ट्रेनिंग के साथ शुरू करेंगे।
दो वर्ष पहले सोनभद्र के राजकीय इंजिनियरिंग कालेज में उन्होंने बीटेक में दाखिला किया। इसके साथ ही तैयारियों में जुट गये थे। आशुतोष सिंह का बीटेक का इस वर्ष फाइनल सेमेस्टर है। परिजनों के ने उनकी प्राथमिक शिक्षा दीक्षा गांव पर जबकि हाईस्कूल और इंटर की शिक्षा गाजीपुर से ग्रहण किया था। आशुतोष शुरू से ही देश की सेवा के लिए भारतीय नौ सेना में जाने का सपना देखा था। इसके लिए वह आईनेट (इंडियन नेवी एंट्रेंस टेक्निकल टेस्ट) के जरिए तैयारियों में जुट गया।

आशुतोष सिंह ने संवाददाता को बताया कि उन्हें लक्ष्य साधने का मौका उनके माता पिता के प्रेरणा एवं उसकी कड़ी मेहनत से सफलता मिला। बताया कि लक्ष्य को साधने के लिए गांव हो या शहर कहीं से पढ़ाई कर सफलता दर्ज किया जा सकता है। आशुतोष सिंह ने बताया कि वह दो भाई है। जिसमें उसके बडे़ भाई प्रभात सिंह न्यायालय में कार्यरत है। मां रीता सिंह और पिता अजय सिंह घर पर ही रहते है। आशुतोष सिंह ने बताया कि एयर फोर्स के फ्लाइंग ऑफिसर के लिए भी परीक्षा दी है। जिसके पहले चरण की परीक्षा पास कर ली है। आशुतोष ने बताया कि कुछ वर्ष पहले वह कॉलेज से टूर के दौरान वाघा बार्डर पर भारतीय सेना का शौर्य देखा था। तब से ही उसके मन में सेना में जाने का विचार आया। वहीं ग्रामीणों ने हर्ष जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि गांव का यह लाल एक दिन इंडियन नेवी का मुखिया निश्चित बनेगा।
'