Today Breaking News

अखिलेश यादव के कन्नौज पहुंचने से पहले सपा के पूर्व जिपं अध्यक्ष भाजपा में आए

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. लखनऊ में भाजपा दफ्तर पर विपक्षी पार्टियों के कई नेता भाजपा ने शामिल हुए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सदस्यता दिलाई। अखिलेश के दौरे से पहले कन्नौज से सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजीव कटिहार ने भी भाजपा की सदस्यता ली। ब्रजेश पाठक ने कहा- संजीव कटियार कन्नौज हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। संजीव कटियार के साथ कन्नौज में एक बड़ा जनसमूह है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का बयान आ रहा था, उन्होंने कहा जो पूजा करते हैं वह पाखंडी होते हैं। पूरा इंडि अलायंस सनातन विरोधी है। इसका एक भी नेता सनातन के संबंध में कुछ नहीं बोला। जब प्रभु राम लाल के दर्शन के लिए करोड़ों की भीड़ गई तो उनकी छाती पर सांप लोट लगा। 

उनको लगा कि बड़ा नुकसान हो गया। हम अपने लोगों से अपील करते हैं कि ऐसे धर्म विरोधी बात करने वाले लोगों का बॉयकॉट करें। गांव में कहा जाता है कि ऐसे लोगों का हुक्का पानी बंद कर दो। तभी यह लोग ठीक होंगे। इन्होंने लगातार सनातन धर्म को क्षति पहुंचाने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करनी है।
'