Today Breaking News

यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोपी गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़. आजमगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली मामले में एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जौनपुर आजमगढ़ बॉर्डर से उसकी गिरफ्तार की गई। आरोपी की पहचान पिंटू सेठ के रूप में हुई है। गैंग के सात आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही की गई थी।
17 फरवरी को 14 लाख के चेक के साथ-साथ आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार, फरार आरोपी की तलाश कर रही थी पुलिस।
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान 17 फरवरी को धांधली करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था। आरोपियों के कब्जे से 14 लाख के चेक, छह फर्जी आधार कार्ड, 10 मोबाइल फोन और एक काले रंग की स्कार्पियो भी बरामद किया गया था।
पुलिस भर्ती परीक्षा में फरार आरोपी पिंटू सेठ गिरफ्तार।
जिले के कंधरापुर थाने की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने यह गिरफ्तारी की थी। पुलिस की विवेचना में इस घटना में एक अन्य आरोपी पिंटू सेठ का नाम सामने आया था। जिसके बाद से लगातार जिले की पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी अनुराग आर्य ने बताया था कि यह सभी आरोपी अभ्यर्थियों से तीन से चार लाख रुपए वसूलते थे। इसके साथ ही ऐसे अभ्यर्थियों को टार्गेट करते थे जो कि गांव के भोले-भाले लोग हैं। जो परीक्षा में पास होने के लिए इस तरह से प्रयास करते थे।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इस पूरे मामले में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन आरोपियों में बरदह थाना क्षेत्र का रहने वाला संजय यादव, मेंहनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला रोहित गुप्ता, हरिवंश यादव गौराबादशाहपुर जौनपुर, भीम यादव थाना देवगांव, कैलाश यादव, बरदह थाना आजमगढ़, राजेश तिवारी जो कि फ्राड है। मेंहनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है जबकि पवन कुमार सिंह अपने को अधिवक्ता बता रहा था। गिरफ्तार आरोपी पिंटू सेठ जौनपुर का रहने वाला था। आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
'