Today Breaking News

माता डिंपल यादव के लिए बिटिया अदिति बहा रही पसीना, लोगों से मां को जिताने की अपील

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मैनपुरी/लखनऊ. उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान हो चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां अगले चरण के मतदान के लिए अपने सियासी मोर्चों पर तैनात हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाईल सीटों में से एक मैनपुरी में चुनाव प्रचार दिन प्रतिदिन तेजी पकड़ता नजर आ रहा है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव खूब पसीना बहा रही हैं।
समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव लगातार अपने संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकती नजर आ रही हैं, लेकिन मैनपुरी में शुक्रवार को जो चुनाव प्रचार की झलकियां नजर आईं वो कुछ अलग ही थीं। 
दरअसल, समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव चुनाव प्रचार करती नजर आईं। वो गांव गांव जाकर मां डिंपल के लिए 7 तारीख को मतदान करने की अपील करती भी नजर आईं।
'